Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : युवक ने मां पर जानलेवा हमला कर काटा खुद का गला

पत्रकार : इशरत हुसैन

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सनकी युवक ने अपनी वृद्धा मां को ईट-पत्थर से कूचने के बाद अपना गला खुद कांटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे की है। उक्त गांव निवासी सोमारू गौतम का 25 वर्षीय पुत्र अ​रविंद कुमार गौतम ने पहले अपनी मां बेइला देवी उम्र करीब 70 वर्ष के सिर पर ईट पत्थर से कई वार कर दिया। जब मां बेहोश होकर गिर पड़ी तब उसे छोड़कर वह घर के सामने मढहे में जाकर धारदार को अपने गले पर चला दिया। जिससे उसका गला काफी गहरा कट गया। मां की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामिण व परिवार के लोग पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े दोनों मां-बेटे को जिला अस्पताल ले गयें। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। मां पर हमला करने वाले अ​रविंद कुमार गौतम के बारे में कहा जाता है कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नही चल रहा है, जिसका उपचार परिवार के लोग वाराणसी के एक नीजी चिकित्सक के यहां करवा रहें हैं।

Tags