Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : लायंस क्लब क्षितिज के नए अध्यक्ष बने कौशल त्रिपाठी

मयंक श्रीवास्तव 

जौनपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors Day) और चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस (CA Day) के उपलक्ष्य में लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर द्वारा शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा और वित्त जगत की हस्तियों को सम्मानित करने के साथ-साथ लायंस क्लब के विस्तार के तहत कई नए सदस्यों को जोड़ा गया जिसमें सभी पदाधिकारी के सहमति से  कौशल त्रिपाठी को लायंस क्लब क्षितिज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। शशांक सिंह रानू, दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह विष्णु सहाय, अजीत सोनकर हफ़ीज़ शाह, डॉ. चंदन, अतुल सिंह आदि  लोग  उपस्थित रहे।

Tags