जौनपुर। सदर विधानसभा के पूर्व विधायक नदीम जावेद ने शनिवार, 4 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पवन खेड़ा को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। नदीम जावेद ने उनके सफल, प्रभावी और जनहितकारी संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे संसद में जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की भूमिका और जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
JAUNPUR NEWS : राज्यसभा सदस्य बनने पर पवन खेड़ा को पूर्व विधायक नदीम जावेद ने दी बधाई
जुलाई 04, 2026
Tags
