Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : दियावा और मेहरवा महादेव पर शिव भक्तों की लगी भीड़, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

मछलीशहर (जौनपुर)।  सावन के दूसरे सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के दियावा महादेव मंदिर और मेहरवा महादेव मंदिर सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

भोर से ही दियावा महादेव मंदिर, मेहरवा महादेव मंदिर, जमालपुर के शोभनाथ मंदिर, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर और खजुरहट स्थित मसवनबीर शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शिव भक्त गंगाजल, दूध, बेलपत्र और फूलों से बाबा का अभिषेक कर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते नजर आए। "बोल बम" और "हर हर महादेव" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।  भीड़ को देखते हुए सभी मंदिरों में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसका ध्यान रखते रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad