Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कनक शर्मा एवं स्मिता को किया गया सम्मानित

 जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर आयुष श्रीवास्तव द्वारा थाना जलालपुर पर नियुक्त महिला मुख्य आरक्षी कनक शर्मा एवं महिला मुख्य आरक्षी स्मिता को पुलिस विभाग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अर्जित करने पर पुलिस कार्यालय जौनपुर में मेडल पहनाकर एवं बधाई देते हुए सम्मानित किया गया।

➡️ महिला मुख्य आरक्षी कनक शर्मा द्वारा पुलिस विभाग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक तथा महिला मुख्य आरक्षी स्मिता द्वारा कुल 04 पदक अर्जित कर जनपद जौनपुर का नाम गौरवान्वित किया गया है।

➡️ 43वीं अन्तर्जोनल पुलिस बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता, वाराणसी जोन

दिनांक 10.07.2026 से 12.07.2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में महिला मुख्य आरक्षी कनक शर्मा द्वारा कुल 05 पदक अर्जित किए गए, जिसमें 03 स्वर्ण एवं 02 रजत पदक शामिल हैं।

➡️उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता-2026, जनपद मुरादाबाद

दिनांक 23.07.2026 से 26.07.2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में महिला मुख्य आरक्षी कनक शर्मा द्वारा कुल 07 पदक अर्जित किए गए, जिसमें 03 रजत एवं 04 कांस्य पदक शामिल हैं।

➡️ 43वीं उ0प्र0 पुलिस अन्तर जनपदीय बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026, जनपद सोनभद्र

आयोजित प्रतियोगिता में महिला मुख्य आरक्षी स्मिता द्वारा 02 स्वर्ण एवं 02 रजत पदक, कुल 04 पदक अर्जित किए गए।

इस प्रकार महिला मुख्य आरक्षी कनक शर्मा द्वारा 03 स्वर्ण, 05 रजत एवं 04 कांस्य सहित कुल 12 पदक तथा महिला मुख्य आरक्षी स्मिता द्वारा 02 स्वर्ण एवं 02 रजत सहित कुल 04 पदक अर्जित कर उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad