Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने दी आर्थिक सहायता, परिजन को बंधाया ढांढस

जौनपुर। जफराबाद कस्बा के काजी अहमद नूर निवासी सत्तन निषाद की चार वर्षीय मासूम लाडो की उसके रिश्तेदारी में शादी के दिन धनेजा गांव में डेढ़ महीने पहले 28 जून की रात एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई थी, जिस मामले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने शनिवार को मृत बच्ची के घर पहुंच कर उसके परिजनों से मुलाकात कर शोक जताते हुए 25 हजार की आर्थिक सहायता देकर मदद की गई।

इस दौरान समाज सेवी व भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने मृत 4 वर्षीय बालिका के परिजनों से मुलाकात कर इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया तथा उन्होंने हमेशा परिवार के हर सुख दुख में साथ खड़े रहने की बात कही। बच्ची की मौत पर शोक जताते हुए 25 हजार की आर्थिक सहायता उसके परिजन सत्तन निषाद को सौंपा। बताते चले कि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह की इस कार्य की प्रशंसा हो रही है। इस दौरान नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर सरफराज खान, जोगेंद्र निषाद, जमाल हाशमी, ओवैश खान, मंसूर खान, आदि मौजूद रहे।



Tags