Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : फिर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला तारापुर कालोनी सेक्टर नंबर 11 में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मंदिर से दर्शन करके लौट रही महिला की चैन छीनकर भाग गये। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गोमती नगर कॉलोनी कटघरा निवासी मोहित कुमार उपाध्याय दवा व्यवसाई की पत्नी स्वीटी उपाध्याय तीन महिलाओं के साथ मंदिर से दर्शन करके सोमवार दिन के लगभग 12:30 बजे घर वापस लौट रही थी। उसी समय एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे और अचानक उनके गले में पड़ी कीमती सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में लगभग 20 दिन पूर्व एक सर्राफा व्यापारी की पत्नी की चेन मोहल्ला ताड़तला से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने चेन छीन फरार हो गए जिसका पता अब तक नहीं चल सका है तब तक बाइक सवार बदमाशों ने फिर इस घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। वैसे घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह चौकी प्रभारी राहुल रंजन सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी के जरिए बदमाशों का सुराग लगाने में जुड़ गई है। दूसरी तरफ पुलिस ने बिना विलंब किए मामला भी दर्ज कर लिया है।


Tags

Top Post Ad

Below Post Ad