जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में चारपाई पर सो रहे मासूम को सर्प ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त गांव निवासी सुजीत कुमार निषाद की पत्नी अपने दो वर्ष के पुत्र को रविवार रात लगभग आठ बजे दूध पिलाकर चारपाई पर सुला दिया। कुछ देर बाद देखा कि एक सर्प उसके मासूम बच्चे को काटकर बड़ी ही तेजी से बाहर की तरफ भाग रहा है। गांव के कुछ लोगों ने उसे मारने का प्रयास किया लेकिन कुछ महिलाओं ने मना कर दिया। मासूम बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से परिजन में कोहराम मच गया।
