Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : भूमि विवाद में अपहरण के बाद हत्या का आरोप, नहर से मिला शव

मृतक (फाइल फोटो)

जौनपुर।  मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के थलोई (हरनहनिया) गांव में भूमि विवाद के दौरान साजिश रचकर हत्या करने का आरोप मृतक के पुत्र ने लगाया है। मामले में एक अगस्त को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जबकि गुरुवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में शव मिला जिसकी शिनाख्त थलोई (हरनहनिया) निवासी 49 वर्षीय अशोक कुमार पटेल  के रूप में हुई है। शिनाख्त के बाद घटना की सूचना जब ग्रामीणों को हुई तो भारी भीड़ कोतवाली पहुंच गई तो भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 

हत्या की प्राथमिकी दर्ज़ करने के आश्वासन पर लोग वापस लौट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र आकाश कुमार पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका अपने परिवार और पड़ोसियों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त विपक्षी की भटपुरा में रिश्तेदारी है और वे सब रिश्तेदारों के साथ साजिश रचकर पिता अशोक कुमार पटेल की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिए। आकाश का कहना है कि एक अगस्त को उनके पिता घर से 8 बजे स्प्लेंडर बाइक से निकले थे और फिर लौट कर घर वापस नहीं लौटे। मामले में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

पांच दिन बाद भटपुरा गांव की नहर से क्षत विक्षत  शव बरामद हुआ है, जिसका हाथ,पैर कटा था।मामले में आरोपी ईश्वर लाल उनकी पत्नी फूलकली,उनके पुत्र अंकित, अमरेंद्र पटेल, कविता समेत अन्य लोगों को नामजद करते हुए साजिश रचकर पिता की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उक्त मामले के बावत प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना है कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी।ग्रामीणों की भीड़ को समझा बुझा कर आक्रोश शांत करा दिया गया है।

Tags