Type Here to Get Search Results !

हादसा : श्रद्धालुओं से भरी बस में ट्रक की टक्कर एक की मौत, 17 जख्मी



Jaunpur। जलालपुर थाना क्षेत्र के असबरनपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह दर्शनाथियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है। जोरदार टक्कर में एक की मौत और 17 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएससी केंद्र में कराया भर्ती जहा पर डॉक्टरों 8 की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बस मौजुद श्रद्धालु सोनभद्र से अयोध्या दर्शन करने जा रहें थें। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।