Type Here to Get Search Results !

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से तीन मोटर साइकिल व अन्य समान बरामद



Jaunpur। सुजानगंज, महराजगंज व बदलापुर पुलिस टीम ने गौवंश पशु तस्कर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन मोटर साइकिल व अन्य समान बरामद करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना सुजानगंज महेश पाल सिंह, थानाध्यक्ष महराजगंज उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह व थानाध्यक्ष बदलापुर उप निरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा द्वारा मय  पुलिस टीम की मदद से पशु तस्कर सचिन नट पुत्र गुल्लू उर्फ बब्लू निवासी ग्राम चौरी थाना जलालपुर को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार 12 मार्च को मटियाही मोड़ से एक 315 बोर का देशी तमन्चा व एक 315 बोर के खोखा कारतूस तमन्चा की नाल मे फंसा हुआ व दो 315 बोर के जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त तीन मोटर साइकिल के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर गिरफ्तारशुदा के विरुध्द थाने पर आर्म्स एक्ट का मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।