जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र में मजदूरी का पैसा मांगने पर युवक ने जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल कर अपने मालिक पर पीटाई का आरोप लगाया है। शुक्रवार के दिन विकास कुमार नामक युवक ने अपने मालिक सददेव सिंह पर मजदूरी का पैसा मांगने पर उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जूते व अन्य चीजों से पीटने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब हमने मजदूरी का पैसा मांगा तो उन्होंने टालते हुए हमें गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगें। युवक विकास कुमार का आरोप है कि इसकी सूचना थाने में दो तीन बार दी लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। सूचना मिलने पर एसपी ने थानाध्यक्ष को मामला दर्ज कर कार्यवाही करने को कहा है।
