जौनपुर । आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी अजय पाल शर्मा ने जवानों संग फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सीओ अजीत सिंह चौहान मौजूद रहे। आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर भ्रमण पर आयें कप्तान ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु फ्लैग मार्च किया। वहीं सेंट थामस इंटर कालेज में बने जवानों के आश्रय स्थल को भी देखा।भादी गांव स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। कोतवाली चौक से जेसीज चौक एवं राजकीय महिला महाविद्यालय से रोडवेज तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सीआईएसएफ पीएसी और पुलिस के जवान मौजूद रहे। प्राइमरी स्कूल मतदान स्थल निरीक्षण कर निकलें अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय को सख्त निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद यह सुनिश्चित हों कि कोई भी बाहरी व्यक्ति किसी के घरों में न रुके। वहीं होटल लाज आदि पर निगरानी रखने। गुंडा एक्ट और गैंगस्टर जैसे अपराधी क्षेत्र में मौजूद न रहे। अराजक तत्वों को सम्बोधित धारा में पांवद किया जाये। होली का त्योहार के मद्देनजर भी दिशा निर्देश दिया।