Type Here to Get Search Results !

होली प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है : अंजना सिंह



जौनपुर ।रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर डॉ अंजना सिंह ने शहर के एक  लॉन मे अपनी लोक परंपरा को जीवंत करते हुए फगुआ फुहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया । कार्यक्रम में पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर अंजु कन्नौजिया स्त्री रोग विशेषज्ञ ,विशिष्ट अतिथि लोक गायिका वंदना दुबे,डॉक्टर तुलिका मौर्य दंत रोग विशेषज्ञ एवं डॉक्टर शैली निगम प्रसूति रोग विशेषज्ञ रही। कार्यक्रम में सभी मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर गीत गाया नृत्य किया और और एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी, वहीं लोक  गायिका वंदना दुबे  ने अपने पारंपरिक लोक गीतों से सभी का मन मोह लिया 
कार्यक्रम का संचालन से डॉ नीतू सिंह ने किया।
कार्यक्रम में संगठन की मातृ शक्तियों रेखा सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, आशा गृह उद्योग  की संचालिका सन्नो सिंह , सीमा तिवारी आदि उपस्थित रहीं अंत में डॉक्टर अंजना सिंह ने सभी को सम्मान पत्र देकर धन्यवाद किया और कहा कि होली हमारा सबसे प्रमुख त्यौहार है और अपनी लोक परंपराओं को हमें भूलना नहीं चाहिए ।