Type Here to Get Search Results !

Big News : नही रहा डॉन मुख्तार अंसारी, आया हार्ट अटैक, मौत

लखनऊ। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हालत खराब होने का समाचार मिल रहा है। सूत्रों से पता चला है कि उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया। अभी कुछ दिन पहले बेहद गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में मुख्तार अंसारी को आईसीयू में कराया भर्ती कराया गया था। विदित हो कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर दो दिन पूर्व ही शासन ने एक जेलर और दो डिप्टी जेल को निलंबित किया था। अपनी वर्चुअल पेशी में माफिया ने न्यायालय में जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाया था। मुख्तार अंसारी के बड़े भाईअफजल अंसारी ने मीडिया के सामने आशंका जताईथी कि उपचार को लेकर मेरे भाई के साथ लापरवाही बरती जा रही है।