Type Here to Get Search Results !

संगठन बूथ स्तर पर मजबूत होगा तो विपक्षियों को मिलेगा करारा जवाब : कृपा शंकर सिंह

जौनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा प्रत्याशी कृपाशंकर के साथ संगठनात्मक स्तर पर चुनावी बैठक कर् रणनीतियों को अंतिम रूप देने का दौर जारी है। इसी क्रम मे आज विधानसभा बदलापुर मे  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे रख बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। 
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और अब चैन से हमे नहीं बैठना है। जो भी दिशा निर्देश पार्टी हाईकमान द्वारा दिए गए हैं उन्हें तत्परता से पूरा करें बूथ स्तर पर संगठन को जितना मजबूत बनाया जायेगा चुनाव में उतना ही लाभ मिलेगा। इसलिए सबसे बड़ी जिम्मेमदारी हमारे पार्टी के स्तम्भ बूथ अध्यक्ष की है।
बैठक में प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारियां दी हैं उसे पूरी तन्मयता से निभाएं बूथ जीता तो चुनाव जीता के फार्मूले पर चलना होगा संगठन बूथ स्तर पर मजबूत होगा तो विपक्षियों को करारा जवाब मिलेगा।
बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा की बूथ अध्यक्ष का काम अति महवपूर्ण है चुनाव की दृष्टि से संगठन को हर स्तर पर सुदृढ़ कैसे किया जाए इसकी जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष के जिम्मे होती है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी समस्त मंडल अध्यक्ष समस्त शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारी और समस्त बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।