Type Here to Get Search Results !

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस ने हटवाया पोस्टर और बैनर


सुजानगंज। जौनपुर लोकसभा चुनाव का हुआ शंखनाद  अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता का पालन करते हुए  पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के होर्डिंग बैनर व पोस्टर हटवाया। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर  क्षेत्राधिकारी बदलापुर, खंड विकास अधिकारी एस. एन. चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह अपने पुलिस बल के  साथ खंभों पर लगे बैनर व पोस्टर हटवाये गए। शनिवार शाम आचार संहिता लागू होते ही चुनावी  सरगर्मी तेज हो गई है।
Tags