जौनपुर। समाजसेवा एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष असरफ अली (सद्दाम) को सपा छात्रसभा का जिला उपाध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने इनकी मेहनत और लगन को देखते हुए उक्त जिम्मेदारी सौंपी है। असरफ अली ने कहाकि पार्टी ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूंगा। बतातें चलें कि असरफ अली राजनीति के अलावा सामाजिक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहते हैं।