जौनपुर। थाना लाईन बाजार पुलिस ने टीडी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले चार शिक्षको पर केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार के दिन किसी बात को लेकर चार प्राध्यापक प्रधानाचार्य के दफतर में अचानक घुस गए और उनसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगें जिसका विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।