Type Here to Get Search Results !

जन-जन को बताई सरकार की उपलब्धियां

जौनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। जौनपुर लोकसभा सदर से अभी बसपा सपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतरा है वहीं भाजपा ने कृपा शंकर सिंह पर दांव लगाया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कृपा शंकर सिंह और उनकी पूरी टीम जन-जन तक पहुंच रही है। इसी क्रम में जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह भी जनता जनार्दन से संपर्क कर रहे हैं। श्री क्षेम मोदी सरकार की नीतियों से जनता को अवगत करा रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दे रहे हैं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।