Type Here to Get Search Results !

गौशाला में गोवंश हत्या के मामले में चार लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

जौनपुर। थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम बाबूरामपुर स्थित गौशाला में गौवश की हत्या के सम्बन्ध में पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। बुधवार को गौवंश की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंच कर गौवंश का अं​तपरीक्षण कर नियमानुसार उसका निस्तारण कराया गया। इस घटना में शामिल चार युवक अजय गौतम निवासी कुनापुर थाना फूलपुर दूसरा संतराम गौतम निवासी बाबूरामपुर थाना मुंगराबादशाहपुर तीसरा झगड़ू गौतम निवासी बाबूरामपुर थाना मुंगराबादशाहपुर चौथा प्रदीप सरोज निवासी बाबूरामपुर जो प्रधान पति है। पुलिस ने इन चारो को गिरफ्तार कर कब्जे से आला कत्ल समान बरामद किया है।