Type Here to Get Search Results !

डेढ़ साल में भी नहीं हुआ पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कम्युनिटी हॉल का निर्माण


महज 30 फ़ीसदी कार्य पर कर दिया गया 80% भुगतान 
विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में चल रहा है खेल
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में डेढ़ साल बीत जाने के बाद कम्युनिटी हाल का निर्माण कर 30 फीसदी भी नहीं हुआ और 80 परसेंट धनराशि का भुगतान कर दिया गया। मामले को लेकर विश्वविद्यालय को सहायक अभियन्ता ने अपनी निर्माण मे देरी होने का रिपोर्ट भी दे दिया है।
 पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में कम्युनिटी हॉल (सामुदायिक केंद्र) का निर्माण कार्य 16 अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ। निर्माण 3 करोड़ 73 लाख बजट मे होना है   निर्माण कार्य एनसीसीएफ कार्यदाही संस्था लखनऊ को स्वीकृत किया गया। निर्माण  कार्य  का समय निर्धारित किया । एनसीसीएफ कार्यदायी संस्था लखनऊ को 18 महीने का एग्रीमेंट किया । जिसमें यह तय हुआ कि  पहले भुगतान पर चालीस फीसद निर्माण कार्य  पूरा होना चाहिए । 40% भुगतान भी कर दिया गया। लेकिन एग्रीमेंट के डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अभी 30 फ़ीसदी भी कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य नहीं हुआ ।  इसके बाद विश्वविद्यालय के जेई ने अपनी रिपोर्ट में दिया कि 40% भुगतान का 84% भी काम नहीं हुआ। लेकिन विश्वविद्यालय ने इसे ना नजर अंदाज करते हुए   दूसरा भुगतान  40% कर दिया गया। जिससे बजट का 80 फ़ीसदी भुगतान कर दिया गया है । दो मंजिला बनने वाला कम्यूनिटी हाल का अभी पहला भी छत नहीं ढाला गया। शटरिंग का काम हाल में शुरू कराया गया। जिसमें कार्य संस्था और संबंधित ठेकेदार की लापरवाही खुलकर सामने आई है पैसे का बंदर वाट भी हो गया है। जबकि विश्वविद्यालय के सहायक अभियंता एम के चतुर्वेदी का कहना है कि जब पत्रावली मेरे पास आएगी तभी इस बारे में हम कुछ स्पष्ट बता पाएंगे अभी पत्रावली में पास नहीं आई है।

========

कम्युनिटी हाल 45 फीसदी काम हुआ है तीन किस्त में हमने बजट 80 फीसदी भुगतान कर दिया है।  काम डीले जरूर हुआ है उसे प्रेशर दिया गया है जल्दी काम पूरा करें। शटरिंग का काम चल रहा है जल्दी शटरिंग कर ढलाई कर दी जाएगी ।

संजय राय 
वित्त अधिकारी
 पूर्वांचल विश्वविद्यालय
Tags