Type Here to Get Search Results !

होली : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खेली गई फूलों की होली

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा आज होली के रंग अपनो के संग कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पर किया गया जिसमे  जेसीआई शाहगंज सिटी के द्वारा बच्चों को रंग, पिचकारी, गुलाल,मिठाई, एवं बिस्कुट बाटा गया ।एंव *फुलो कि होली* खेली गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रदेश मंत्री एआरपी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ शाहगंज प्रशांत मिश्र रहे। बतौर मुख्य अतिथि श्री मिश्र ने कहा की होली  आपसी मतभेद भुलाने एवं भाईचारा बढाने का त्यौहार है; उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 
विशिष्ट अतिथि एकता नीलम एंव श्री अरविन्द प्रकाश सिंह जी  शैक्षिक महासंघ  शाहगंज रहे । कार्यक्रम कि अध्यक्षता जेसी राम अवतार ने एंव संचालन जेसी वीरेन्द्र कुमार ने किया कार्यक्रम मे पुर्व अध्यक्ष जेसी सौरभ सेठ ,जेएफपी आशिष जायसवाल ,उपाध्यक्ष जेसी बाला जी राव ,जेसी सुशील कुमार ,जेसी अनुप गुप्ता ,जेसी आशिष प्रितम, जेसी दीपक सिंह, जेसी आशिष सोनी , उपस्थित रहे अन्त मे कार्यक्रम संयोजक जेसी अश्विनी यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags