Jaunpur News
समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह का आगमन 30 मार्च को जनपद जौनपुर में होने जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:00 बजे बाबतपुर हवाई अड्डा 11:00 बजे जमालपुर 11:15 बजे त्रिमुहानी बरसठी मोड, 11:30 मडियाहू 11:45 पर जोगापुर, दोपहर 12:00 बजे रामदायलगंज 12:15 पर पॉलिटेक्निक चौराहा पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे चौकिया धाम जाकर पूर्वांचल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शीतला के दरबार में माथा टेकेंगे। इसके बाद बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में 2:00 बजे जनसभा को अशोक सिंह संबोधित करेंगे। बताते चले कि जनपद के बरसठी चतुर्भुजपुर परियत निवासी अशोक सिंह समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जिले में आ रहे हैं।