Jaunpur
राहुल गौतम
होली बीतने के बाद क्षेत्र में लोग होली मिलन समारोह का आयोजन करना शुरू कर दिए जिससे आपसी भाईचारा बना रहे। इसी कड़ी में मछलीशहर समाजवादी पार्टी के चर्चित व सक्रिय प्रबल दावेदार लोकसभा मछलीशहर कृपा शंकर सरोज पूर्व आईएएस ने होली के दूसरे दिन होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें लोकसभा मछलीशहर व आस पास से हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे। कृपा शंकर सरोज पूर्व आईएएस के पैतृक आवास सोनहिता-बरईपार मछलीशहर, जहां पर लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर आपसी भाईचारा बनाते हुए एक दूसरे को बधाई दिया। कृपा शंकर सरोज ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन करते हुए सभी लोगों को रंग गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर क्षेत्र के गण मान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर अबीर गुलाल व रंग लगाकर एक दूसरे के गले मिलकर पारंपरिक त्योहार मनाया । होली मिलन समारोह के अवसर पर श्री सरोज ने कहा कि होली ही एक ऐसा त्योहार है जिसमें हर मनुष्य जाति और धर्म तथा ऊंच नीच से उठकर मानवता वादी धारा पर चलता है, इससे अच्छा कुछ भी नही हो सकता, समाज को शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए, शिक्षित व्यक्ति ही अपना और अपने समाज देश का विकास कर सकता है। लोगो को जाति, धर्म से उपर उठकर सोचना चाहिए। अंत में दूर दराज से आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हरिकेश यादव ने फगुआ गीत गाकर सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर डा० विनोद कुमार पाल, हरिश्चंद्र बिंद, बसंत लाल जैसवारा, कमलेश कुमार गौतम, सुरेश गौतम, लालबहादुर यादव, अखिलेश यादव,राजू,सुनील सरोज,डा०विकास पाल,अजीत विक्रम सिंह, बबलू सिंह, राम प्रकाश पासी,राजेश कुमार पटेल, बालचंद,कैलाश पटेल, राजनरायन गुप्ता, राजकुमार पाल,पारस नाथ सरोज, संजय विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सुभम पाल, डॉक्टर नागेश्वर पटेल, डॉक्टर तिलकधारी पटेल, रमेश प्रजापति, कैलास पटेल, चंदन सरोज, डॉक्टर अनुराग सरोज, सभापति पासी, मोलईराम पासी, डॉक्टर ऊदल पासी, प्रीतेश सरोज, प्रेम चंद गुप्ता, अच्छे लाल बिंद, गुलाब बिंद, आदि हज़ारों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।