जौनपुर। जिले के नेवाडिया थाना अंतर्गत नोनारी गांव में दबंगों ने हमला कर दिया। इस हमले में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता दयाशंकर जायसवाल पुत्र पन्नालाल जायसवाल ने पुलिस को बताया कि गांव के ही मनीष सिंह पुत्र लाल प्रताप सिंह, अरुण सिंह विनोद सिंह, निलेश सिंह पुत्र वंश बहादुर सिंह, शुभम सिंह आर्य सिंह पुत्र अरुण सिंह ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में मुकेश जायसवाल किशन जयसवाल पुत्र दयाशंकर जायसवाल, संजय संतलाल अजय दयाशंकर पुत्र पन्नालाल जायसवाल, महिलाओं में कंचन दिशा निकिता मीनू मनोरमा अमरावती घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल चिकित्सकों ने घायलों को रेफर कर दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।