जेड हुसैन (बाबू)
जौनपुर। सोमवार की देर शाम जैसे ही बसपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की तो सोशल मीडिया पर जीत की अग्रिम बधाई वाला संदेश ट्रेड करने लगा। बसपा ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह को चुनाव मैदान में उतार दिया है। राजनीतिक पंडितों की माने तो अब लड़ाई त्रिकोणी हो चुकी है। सपा ने बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा ने कृपा शंकर सिंह को मैदान में उतारा है। वही समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह भी मैदान में डटे हुए हैं। पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी के मैदान में उतरने से राजनीतिक लड़ाई बड़ी दिलचस्प हो चुकी है। बताते चले कि धनंजय सिंह की राजनीतिक जमीन काफी मजबूत है। बसपा द्वारा उनकी पत्नी को मैदान में उतार दिया गया है। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई तो सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थको की होड़ मच गई है। फेसबुक व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर जीत की अग्रिम बधाई देने वालों की संख्या एक बारगी बढ़ गई है। फिलहाल जीत का सेहरा किसके सर पर सजता है यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।