Type Here to Get Search Results !

मोटरसाइकिल व अन्य कीमती सामानों के साथ चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

जौनपुर। लाइनबाजार पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो कट्टा और जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस और एक जोडी सफेद धातु का पुराना इस्तेमाली पायल के साथ 3850 नगद व एक मोटरसाईकिल बरामद करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे थाना लाइनबाजार के नेतृत्व में निरीक्षक जयप्रकाश यादव व अन्य स्थानीय पुलिस के साथ 
क्षेत्र में भ्रमण शील होकर वाहनों की चेकिंग में मामूर थें कि मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई कि दो शातिर चोर एक नीले रंग के बजाज सीटी 100 मोटर साइकिल से जफराबाद की तरफ से आ रहें हैं और शहर के अन्दर जायेंगे। दोनों घूमकर शहर व देहात क्षेत्र में चोरियां करते रहते हैं। यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते हैं। मुखबीर की प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्ट टीम ने वन विभाग के लकड़ी के गोदाम के सामने टीडी लाँ कालेज पीली कोठी के पास बिती रात्रि समय करीब 2.10 बजे एक बारगी दबिश दी गई तो बदमाश अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। किन्तु पुलिस टीम हिकमत अमली से पुलिस बल द्वारा फिल्डक्राफ्ट का प्रयोग करते हुए दो चोरो बृजेश गौतम पुत्र फूलचन्द निवासी मुरादपुर कोटिला थाना बदलापुर उम्र 34 वर्ष दूसरा अशोक कुमार गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी चितौड़ी थाना तेजीबाजार उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो कट्टा और जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस और एक जोडी सफेद धातु का पुराना इस्तेमाली पायल के साथ 3850 नगद व एक मोटरसाईकिल बरामद किया। इस मामले में पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
Tags