Type Here to Get Search Results !

बहू ने बीजेपी सांसद ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, मेरे बच्चे का पिता कौन? पीएम नरेंद्र मोदी से लगाई मदद की गुहार

  

मुंबई। विदर्भ की वर्धा लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे वाले बीजेपी के उम्मीदवार रामदास पर उनकी बहू पूजा तडस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पूजा का कहना है कि अपने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। पूजा तडस भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। गुरुवार को नागपुर में उद्धव सेना की उपनेता सुषमा अंधारे के साथ पूजा तडस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सांसद व उम्मीदवार रामदास तडस और उनके बेटे पंकज सहित पूरे तडस परिवार को घेरते हुए कहा कि मेरे बच्चे का पिता कौन है इसकी जांच के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराया जाए। लोहे के सरिए से मारने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्धा आ रहे हैं। उनसे मिलकर अपने बच्चे के लिए न्याय मांगूगी। बहू के आरोपों को सांसद रामदास तडस ने खारिज़ करते हुए इन्हें पूरी तरह से बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि पूजा और उनके बेटे पंकज का विवाह हुआ। शादी के बाद 6 महीने तक दोनों साथ रहे। कुछ समय बाद पूजा मेरे घर रहने आई। दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। अब जब चुनाव आ गए हैं तो आरोप लगा रही है। यह मामला दो साल से अदालत में विचाराधीन है। विरोधी दल इसे तूल दे रहे हैं। दूसरी ओर, पंकज तडस ने आरोपों को एक राजनीतिक षडयंत्र करार दिया। यह घटना 2020 की है, जब मुझे 10 लोगों ने हनी ट्रैप में फंसा दिया। 




Tags