जौनपुर। शनिवार की देर रात लगभग 1:00 बजे मौसम ने अचानक करवट लिया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर से लेकर गांव तक बरसात के कारण टेंपरेचर नीचे आ गया जिससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। वही अचानक हुई बरसात से किसानों के माथे पर बल आ गया। ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का काम तेजी से चल रहा है। बहुत से किसान बहुत से किसान गेहूं की फसल काटने के बाद खेतों में ही छोड़ दिए थे ताकि दूसरे दिन उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा जा सके। अचानक दी रात हुई बरसात के कारण गेहूं की कटी हुई फसल को नुकसान पहुंचा है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया है कि अभी कुछ दिनों तक बरसात और आंधी तूफान आने की संभावना बनी रहेगी।