Type Here to Get Search Results !

Jaunpur politics : अशोक सिंह के चुनाव मैदान में उतरने से विपक्षियों में मची खलबली

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्योगपति अशोक सिंह के चुनाव मैदान में उतरने से तमाम विपक्षियों में खलबली मच गई है। खास करके भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर असमंजस में है। बताते चलें कि उद्योगपति अशोक सिंह जौनपुर के मूल निवासी हैं।  श्री सिंह जिले में विगत कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए हैं। जौनपुर जिले की जनता के मन में उनके प्रति आदर और सम्मान है इसी को लेकर विपक्षी लोग के लोग काफी परेशान दिख रहे हैं। बात करें कोरोना कल की तो अशोक सिंह ने जिले में उसे दौरान मास्क सेनीटाइजर और भोजन का पैकेट वितरित किया था। कोरोना कल में जौनपुर की जनता के लिए हमेशा खड़े रहने वाले अशोक सिंह के प्रति जिले की जनता अपना स्नेह रखती है। अशोक सिंह के चुनाव मैदान में आने की सूचना पर विपक्षी लोग हैरान और परेशान हैं। लोगों का कहना है कि जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ देने वाले अशोक सिंह जिले में चर्चित और लोकप्रिय हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी को लेकर लोगों के मन में शंका बरकरार हैं। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं ऐसे में तमाम प्रत्याशी एड़ी से छोटी तक का जोर लगा रहे हैं। वही अशोक सिंह अपनी पूरी टीम के साथ लगातार जनता जनार्दन के समक्ष प्रस्तुत हो रहे हैं। अशोक सिंह को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। अब देखना है कि जौनपुर का सियासत किस तरफ करवट लेती है।
Tags