Type Here to Get Search Results !

प्रिंस मौर्य के शतक की बदौलत टीम बनी विजेता

जौनपुर। विजयप्रभा खेलगांव में आयोजित TPL- 6 के फाइनल मुकाबले में मुफ्तीगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 145 रन बनाए,  मुफ्तीगंज टीम की तरफ से अमित यादव ने 34 ,नितेश ने 35 और चक्रवर्ती ने 34 रनो की पारी खेली, सौरभ ने 2 विकेट लिया। जवाब में मड़ियाहूं टीम ने प्रिंस के 111 रनों की बदौलत 11 ओवरों में मैच जीत लिया।  प्रिंस मौर्य को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विजय प्रभा खेल गांव बरहता मछलीशहर के तत्वाधान में आयोजित TPL सीजन 6 बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 के भब्य शानदार समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जनपद के लोकप्रिय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ०गोरखनाथ पटेल सर ने TPL सीजन 6 की विजेता बनी मडियाहूँ टीम व उपविजेता रही मुफ्तीगंज की टीम को ट्राफी मोमेंटो एव मेडल प्रदान किए,आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने अपने आशीर्वचन उद्द्बोधन में बोलते हुए कहा कि खेल से अनुशासन एव कठिन परिश्रम करने की सीख मिलती है खिलाड़ी हमेशा अनुशाषित होता है ।सभी बच्चों एव हर व्यक्ति को किसी न किसी खेल से जुड़े रहना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, इसलिए शिक्षा में खेलकूद को सम्मिलित किया गया है। खेलकूद के अभाव में शिक्षा केवल पुस्तकीय रह जाती है और बालकों का सर्वांगीण विकास नहीं हो पाता। खेल के मैदान में छात्र धैर्य, संयम, सहयोग, त्याग जैसे गुण स्वतः ही सीख जाते हैं। जब शिक्षक स्वयं खेल में रुचि लेंगे तो विद्यार्थियों को अधिक से अधिक खेलकूदों में भाग लेंने हेतु प्रेरित कर सकेंग.. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ARP राजू सिंह* द्वारा अपने उद्बोधन में इस तरह के खेल आयोजन की प्रशंसा की गई एवं आयोजन समिति से से यह भी कहा गया की शिक्षकों के साथ-साथ परिषदीय बच्चों को भी TPL से जोड़े एवं बच्चों के क्रिकेट प्रशिक्षण योग्य शिक्षकों द्वारा कराया जाए। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष यूटा जौनपुर डॉ०हेमंत सिंह द्वारा किया गया।
Tags