जौनपुर। आज जय किसान आंदोलन की तरफ से संतोष माली के नेतृत्व में आधुनिक भारत के "सामाजिक न्याय" के आदि पुरुष राष्ट्र निर्माता महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कोठवार बाजार में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में सभी लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर ,उनके राष्ट्र निर्माण के योगदान की भूमिका पर प्रकाश डालते हुआ उनको योगदान के बारे मे विस्तार से बताया। इस दौरान पैदल जागरूकता यात्रा भी निकली गई।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ,अश्वनी कुमार यादव, संतोष माली ज्ञानचंद वर्मा ,अर्जुन माली ,राजेश उपाध्याय संजय यादव मिथिलेश माली ,सुनील कुमार , सभाजीत माली, विजय माली ,विजय कुमार अशोक यादव अंजीत, समसुद्दीन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
