Type Here to Get Search Results !

jaunpur news : वार्षिक परीक्षा का परिणाम पाकर बच्चों के चेहरे खिले


खेतासराय।   विकास खंड सोंधी शाहगंज क्षेत्र के मानी कलां में स्थित डाक्टर वकील नज़ीर इंटर कालेज  में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले पुरस्कृत छात्र-छात्राएं। प्रमुख शिक्षण संस्था डाक्टर वकील नज़ीर इंटर कालेज  का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमें परीक्षा परिणाम पाकर बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। फाउंडर मैनेजर डाक्टर वकील अहमद ने परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए विद्यालय में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओ को प्रगतिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा देश व समाज के विकास की कुंजी है। भारतीय संस्कृति के अनुसार बच्चो को ढालना शिक्षको की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम में कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। फाउंडर मैनेजर ने सभी स्थान प्राप्त बच्चों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। 

अंग्रेजी माध्यम में मो० युसुफ शमीम कक्षा 7th प्रथम स्थान 97.7%, शमा मुनीम कक्षा 1st द्वितीय स्थान 96.3%, हादिया रिजवान कक्षा 1st तृतीय स्थान 95.6% प्राप्त किया। हिंदी माध्यम में मीरब महताब कक्षा 9th प्रथम स्थान 96.41%,फ़लक नाज़ शफीक़ कक्षा 8th द्वितीय स्थान 92.9%,सबीहा अंसार कक्षा 7th  तृतीय स्थान 92.2%,ज़ेबा नदीम कक्षा 6th तृतीय स्थान 92.2% प्राप्त किया। इस मौके पर वाइस मैनेजर ज़ीनत अशरफ़,  प्रिंसपल उमेश सिंह,नियाज़ अहमद, अर्चना सिंह, खुशबू बानो,अज़ीम अहमद,मो० राफे आदि लोग मौजूद रहे। 

Tags