नई दिल्ली। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने 10 प्रत्याशियों की सूची जारी किया है। कर्नाटक के दावनगेरे से रूद्रेश कागथूरू हलप्पा, यूपी के वाराणसी से राजकपूर, भदोही से कमलेश गौतम, प्रतापगढ़ से जीतेन्द्र राम यादव, सुल्तानपुर से श्यामशंकर शिवपूजन यादव, मछलीशहर से नरेन्द्र कुमार गौतम, उत्तर मुंबई से हीरा सत्यनारायण सिंह, नई दिल्ली से ओमप्रकाश गिरी, महाराष्ट्र के भिवंडी से विनोद आंबादास यानगदाला, उत्तर मध्य मुंबई से काशीनाथ राजभर को पार्टी ने टिकट देकर मैदान में उतारा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहाकि हमारी पार्टी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। हम जनता के मूल मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। विदित हो कि जनपद जौनपुर के मूल निवासी अशोक सिंह अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
