जौनपुर । सुजानगंज क्षेत्र के बौरई गांव में वीर एकलव्य फाउंडेशन के द्वारा महाराजा गुह्यराज निषाद जी की जयंती का आयोजन किया गया महाराजा निषाद राज व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्यामलाल निषाद( शिक्षक) ने महाराजा निषादराज के बारे में बताया कि आज से करीब दो हजार साल के आस पास निषादराज जी का शासन होने की जानकारी ऐतिहासिक अध्ययन से प्राप्त होता है जिसका सबूत आज प्रयागराज में श्रृंगवेरपुर में स्थित तीन किलोमीटर का किला मौजूद है जिसे वर्तमान समय में पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राम उजागिर यादव (नेवी ऑफिसर ) इतिहास के बारे में बताया एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किये कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित अभिमन्यू यादव पूर्व अध्यापक, मेजर ओम प्रकाश निषाद फौजी, हरकेश गौतम, रविकांत निषाद, राम बहादुर पटेल, ने भी महाराजा निषाद राज के संदर्भ अपने विचारों को व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट जयसिंह निषादवंशी (अध्यक्ष)ने किया जिसमें हरिनाथ यादव राम सकल राम बचन राकेश गौतम ओम प्रकाश रामफेर, रामलखन सुभाष संदीप पाल शैलेंद्र कमलेश सुधाकर गिरजा शंकर गौतम बीरेन्द्र पन्नेलाल,सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के प्रति पन्ने लाल निषाद ने आभार व्यक्त किया ।