* ब्लॉक का चहुमुखी विकास कराना होगी प्राथमिकता : मनोज यादव
नौपेड़वा(जौनपुर)। बक्शा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल आठ करोड़ बीस लाख का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा गया। बैठक की शुरुआत बीडीओ रतन सिंह के संबोधन से शुरू हुआ।
उन्होंने पूर्व बैठक की जानकारी सदन को देते हुए वर्तमान बजट प्रस्ताव की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा प्रधानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ब्लॉक के प्रत्येक गावों का चहुमखी विकास मेरा प्रथम लक्ष्य है। गांव में स्वक्छ पेयजल उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता नही होगा।
बैठक की अध्यक्षता बदलापुर विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह तथा संचालन एडीओ एसटी सुरेश ने किया। बीडीसी जय प्रकाश निराश्रित पशु व जल निगम टंकी को लेकर सदन के पटल पर प्रश्न पूछा। बीडीसी संजय सिंह साधन सहकारी समितियों पर खाद बीज की जानकारी जैसे प्रश्न पूछे।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, अजय सिंह बेचू, अमित पाठक, फरजाना बानो, अंकित यादव, एडीओ पंचायत रजनीश पाण्डेय, एडीओ एजी अनुराग सिंह, एबीएसए उदयभान कुशवाहा, महेश कुमार तिवारी, लेखाकार शैलेन्द्र श्रीवास्तव, केशरी प्रसाद सहित सैकड़ो बीडीसी व ग्राम प्रधान मौजूद रहें।

