जौनपुर। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री और आचार्य की सेमेस्टर परीक्षा 25 जून से प्रारंभ हो गई। जिले के रासमंडल स्थित आदर्श श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में परीक्षाये सुचिता एवं पारदर्शी ढंग से शुरू हुई। परीक्षा की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र उपाध्याय ने बताया कि संपूर्णानंद परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई ताकि आपत्तिजनक वस्तुएं एवं नकल सामग्री ना ले जा सके। संपूर्णानंद परीक्षा के प्रथम दिन दोनों पालियों को मिलाकर कुल 88 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया जिसमें प्रथम पाली में 53 परीक्षार्थी, द्वितीय पाली में 35 परीक्षार्थी शामिल रहे। संपूर्णानंद की प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:00 से पूर्वाह्न 11:00 तक, एवम द्वितीय पाली की परीक्षा 2:00 से शाम 5:00 तक चलेगी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने परीक्षा को गरिमा एवं सुचिता पूर्ण संपन्न कराने के लिए उड़ाका दलों का गठन किया हैं जो आकस्मिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
