नगर पंचायत गौराबादशाहपुर निवासी चांद शू सेंटर नाम से जूता व्यवसाई इजहार अपने परिवार के साथ आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बकेश गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां से वह रात 11:30 बजे अपने घर के लिए ऑटो रिक्शा रिजर्व करके वापस आ रहे थे। जिवली देवगांव मार्ग पर, पारा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक में ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दिया।
घटना में ऑटो रिक्शा में बैठे इजहार 55 पुत्र नबीउल्लाह, महजबीन 40, मोहिसिन खातून 18, सोफिया खातून 22, केसरी बेगम 35 बुरी तरह से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सभी को उपचार हेतु जिला अस्पताल जौनपुर भिजवाया जहां चिकित्सकों ने इजहार को देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजन इजहार का शव लेकर वापस चले आए जिसे सूचना पर पहुंची बरदह पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया जिसे बरदह पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
.webp)


