Type Here to Get Search Results !

हादसा: टैंकर ने पांच लोगों को रौंदा, मौत

JAUNPUR NEWS : प्रयागराज जिले के थाना सराय ममरेज क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर जौनपुर स्थित मृतकांे के परिवार में पहुंचते ही कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा सरायममरेज थाना इलाके के सोरो पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक टैंकर ने बाइक को रौंद डाला। हादसे में बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक एक ही परिवार के हैं जिसमें दो बेटों समेत मां भी शामिल है। सरायममरेज थाना इलाके के सोरो पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब छह बजे टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर आठ माह की बच्ची समेत पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छिटककर सभी दूर जा गिरे और मौके पर ही पांचों की मौत हो गई। मरने वालों में विकास (25) पुत्र बल्ली, सुम्मरी (60) पत्नी देवकी, जनता (34) पत्नी नमकीन, दीवाना (7) पुत्र नमकीन, लक्ष्मी (8 माह) पुत्री नमकीन है। सभी मृतक थाना मीरगंज क्षेत्र के चौकी खुर्द इलाके के रहने वाले थे। हादसे के बाद परिजन में कोहराम बपा हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।


Tags