JAUNPUR NEWS सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव में पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश तिवारी की हुई हत्या के मामले में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में शुक्रवार को एसपी अजय पाल शर्मा ने स्थानीय थाना पर तैनात कुलदीप गोस्वामी व नौशाद हुसैन को निलंबित कर दिया है।विदित हो कि इसके पूर्व थाना बदलापुर पुलिस चौकी घनश्यामपुर मे तैनाती के दौरान सिपाही कुलदीप गोस्वामी का भुमाफियाओ से गहरा सम्बन्ध रहा,भुमाफिया से मिलकर एक ब्राम्हण के मकान का रात मे ताला तुडवाकर जबरन कब्जा करवा दिया था उस समय भी हत्या जैसी स्थित उत्पन्न हो गयी थी। बता दें कि मृतक पूर्व प्रधान के परिजनों ने उक्त दोनों सिपाही पर मामले में लापरवाही बरतने जाने व विपक्षी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए निलंबित करने की मांग की। निलंबन की कार्यवाई तक शव दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त दोनों सिपाही को मामले में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिया है।
