JAUNPUR NEWS : नेवढ़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत सलालपुर घमहापुर गांव में दिनदहाड़े चाकू मार कर ऑटो चालक की हत्या कर दी गई हत्यारे मौके से फरार हो गए यह घटना लगभग दोपहर 1:30 की बताया गया है दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में कोहराम मच गया।
सूचना पर पुलिस पहुंचकर मृतक की पहचान करने में जुटी कई घंटे बाद मृतक की तलाशी लेने पर जेब से मोबाइल प्राप्त हुई इस मोबाइल से मृतक की पहचान पुलिस द्वारा किया गया बताया गया कि मृतक मडियाहू थाना क्षेत्र के वारीगांव नेवादा निवासी 60 वर्षीय ब्रह्मानंद प्रजापति के रूप में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सलारपुर घमहापुर गांव में नेवढ़िया रामनगर ब्लॉक रोड पर सुनसान जगह पर एक अधेड़ को दिनदहाड़े चाकू मार कर हत्या कर हत्यारे फरार हो गए थोड़ी देर बाद एक वाहन उधर से गुजर रही थी जिसकी सूचना ग्रामीणों को वाहन चालक ने दिया इसके बाद हत्या की जाने की खबर जंगल की आग की तरह क्षेत्र में फैल गई देखते-देखते ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए मृतक अधेड़ से 20 मीटर लगभग दूर पर एक ऑटो खड़ी थी जिससे अनुमान लगाया गया कि मृतक ऑटो चालक था कहीं गया था हत्यारे ने सुनसान जगह देखकर हत्या कर दी थानाध्यक्ष नेवढ़िया प्रशान्त कुमार पाण्डेय ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।


