Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बरसठी,जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने घर से कुछ दूर स्थित पाही पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक बरसठी थाने के सामने गुमटी में चाय पान की दुकान चलाता था।

मिली जानकारी के मुताबिक आदमपुर गांव निवासी अंतिम गिरी (30 ) बरसठी थाने के सामने चाय पान की गुमटी लगाकर अपना जीवन यापन करता था। शनिवार की शाम को घर से थोड़ी दूर स्थित पाही पर अबूझ हाल में फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक जब अंतिम गिरी घर नही पहुंचा  तो परिजन पाही पर गये तो देखा कि वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद सिंह मौके पर पहुँच कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गये। युवक के फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नही हो पाया।

मृतक के पास 5 साल और 3 साल की दो पुत्रियां व एक 3 माह का पुत्र है। घटना के बाद से पत्नी माला का रो रोकर बुरा हाल है। रविवार सुबह जिले से फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुँच कर जांच पड़ताल किया।

Tags