Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : झमाझम बरसात से मौसम हुआ सुहाना

जौनपुर। रविवार को प्रातः काल तेज आंधी के साथ जोरदार बरसात हुई। तेज हवा के कारण जगह-जगह छप्पर, पेड़, टीनशेड तथा होर्डिंग जमीन पर गिर गयी। आम के पेड़ों के लगे फल भी टूटकर जमीन पर बिखर गये। तेज बरसात के कारण किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी, क्योंकि खेत जुताई के योग्य हो गये हैं। वहीं झमाझम बरसात के कारण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है फिर भी उमस बनी हुयी है। बरसात के कारण बेल का शरबत, आम का पन्ना तथा तरबूजा की बिक्री करने वालों का धंधा मंदा पड़ गया है। अभी मानसून के आने में कुछ विलंब है।


Tags