Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

 



Jaunpur News 

जलालपुर क्षेत्र के बाकराबाद प्राथमिक विद्यालय के पास बुधवार को ट्रक से दबकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

 


इसी थाना क्षेत्र के इसमैला गांव के निवासी रामलाल नगर की पुत्री की शादी मंगलवार को शादी थी।बारात में रामलाल के रिश्तेदार सुल्तानपुर जनपद के थाना गोसाईगंज गॉव बहाउद्दीनपुर के निवासी सूरज निषाद पुत्र गोविंद निषाद तथा मोनू निषाद पुत्र बृजेश निषाद निवासी मदनपुर थाना चान्दा भी आये थे। बुधवार को शादी के कार्यक्रम के बीतने के बाद दोनों एक बाइक से घर लौट रहें थें कि उक्त विद्यालय के सामने वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही ट्रक के ओवरटेक करने की चपेट में आकर सूरज निषाद की ट्रक के नीचे आकर मौत हो गई। साथ में रहा दूसरा साथी मोनू गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल मोनू को थाना प्रभारी राजेश यादव ने एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।