Type Here to Get Search Results !

महिला ने दर्ज कराई बालात्कार की एफआईआर, युवक के भाई ने कहा-झूठे मुकदमें में फंसाना चाहती है

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने जफराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की तहरीर पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। जिस व्यक्ति के खिलाफ महिला ने यह एफआईआर दर्ज कराया है उसके एक महीने पहले इस व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था जिसकी एफआईआर महिला के परिजनों के खिलाफ जफराबाद थाने में पहले से ही दर्ज है। महिला ने आरोप लगाया कि शहर में उसकी एक लेडीज ब्यूटी पार्लर की दुकान है। उसकी दुकान पर मल्हनी के ग्राम खजुरा निवासी सुमित कुमार सिंह उसकी दुकान पर आते जाते थे। महिला का उसके पति से विवाद होने के कारण सुमित ने पूरी मदद करने का आश्वासन दिया और अपना विश्वास धीरे-धीरे जमाने लगा। इसी बीच इस व्यक्ति ने अपने को कुंवारा बताकर शादी का प्रलोभन देने लगा।

 महिला उसके बहकावे में आ गई और उसे पर विश्वास करके उसे सोने की चेन, आईफोन समेत कई सामान उपहार में दिया। इसी बीच उस व्यक्ति ने नईगंज तिराहे पर स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाया। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो व्यक्ति ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया और शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर धारा 504, 506, 376 आईपीसी के तहत सुमित कुमार सिंह के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। इस घटना में चौंकाने वाली बात तो यह है कि आरोपी के भाई अमित कुमार सिंह ने बताया कि उनके भाई सुमित कुमार सिंह का कुछ रुपया महिला के भाई ने उधार लिया था। जब वह अपना बकाया पैसा मांगने गया तो छह लोगों ने मिलकर उसे धारदार लोहे के रॉड से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया जिसका इलाज वाराणसी में कराया गया जा रहा है। अमित कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर जफराबाद पुलिस ने महिला के परिजनों में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 85/2024 धारा 147, 149, 504, 506, 427, 307 आईपीसी में मामला पंजीकृत कर लिया गया था। महिला ने उसे मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने के लिए घायल के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा कोतवाली में दर्ज करा लिया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी तरफ महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट की जांच करने में भी पुलिस जुट गई है। सत्यता क्या है या पुलिस की विवेचना से बाद में स्पष्ट हो पाएगा।



Tags