Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : कृपाशंकर सिंह ने जनपद की समस्याओं को लेकर सीएम से की मुलाकात

जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री एंव गत लोकसभा चुनाव में जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने लगातार तीसरी बार केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर उन्हे बधाई दी। कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर की समस्याओं पर मुख्यमंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हे जौनपुर के विकास का पहिया नहीं रूकने का भरोसा दिया। श्रीयोगी ने कहाकि चुनाव में हार जीत तो लगी रहती है। ऐसे में निराश होने की आवश्यकता नहीं। इसके पूर्व कृपाशंकर सिंह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से भी भेंट की। उन्होंने कई महत्वपूर्ण रेल गाड़ियों के जौनपुर में ठहराव के लिए भी बातचीत की।

Tags