Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : महिला की मौत पर परिजन ने किया हंगामा, आरोप- ऑपरेशन में काटी पेशाब की नली

 

JAUNPUR NEWS  बरसठी थाना क्षेत्र के बंधवा-जमालापुर मार्ग पर एक हॉस्पिटल में विवाहित महिला के गर्भाशय का ऑपरेशन चिकित्सक ने किया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजन लापरवाही से गलत ऑपरेशन कर पेशाब नली काटने का आरोप लगाने के बाद शव अस्पताल के बाहर सड़क पर रख जमकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर करीब घंटे भर बाद शव को सड़क से हटवा कर आवागमन को सुचारू रूप से चालू करा दिया है। उक्त थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी दीपक सरोज की पत्नी रीना सरोज की गर्भाशय में कुछ तकलीफ थी। इलाज कराने के लिए अपने पति के साथ बाजार स्तिथ लक्ष्य हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर गई जहां चिकित्सकों ने बच्चेदानी के ऑपरेशन की सलाह दिया। आरोप हैं कि, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला की पेशाब नली काट दिया। केस बिगड़ने पर पूरी बात नहीं बताई और हम लोगो को अंधेरे में रखकर आरोप है कि, प्लास्टिक की पाइप लगा दी। परिजन ने बताया कि, महिला का हफ्ते भर पूर्व ऑपरेशन करके भर्ती कराया गया था। लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधान नही हो रहा था। दो दिन पूर्व एकाएक उसकी हालत  गंभीर होने लगी तब डॉक्टरों ने महिला को तत्काल वाराणसी ले जाने की सलाह दिया। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को वाराणसी स्तिथ एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह परिजन शव लेकर सीधे अस्पताल पहुच गए जहां जमकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते थोड़ी ही देर में मुख्य सड़क पर लाश रखकर जाम लगा दिए। दोनो तरफ से आवागमन बाधित हो उठा। सड़क जाम की सूचना पाकर बरसठी पुलिस मयफोर्स पहुच गई। आक्रोशित परिजनों को किसी तरह घण्टे भर बाद समझा-बुझाकर शांत कराया। सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अजय सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहंुच गए और परिजनों को डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने का आश्वासन देखकर अनाधिकृत अस्पताल को सीज कर दिया। इसके बाद परिजन मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान निजी अस्पताल के संचालक, डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टॉफ सभी फरार रहे। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।


Tags