Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : देर रात बदमाशों ने बोला धावा, लाखों का माल किया पार, सुनिए पीड़िता का बयान


JAUNPUR NEWS  जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महादेवा (कुसरना) में शुक्रवार की रात दो बजे दो बदमाश विधवा सत्यभामा सिंह के मकान में घुसकर चोरी करने लगे। इतने में बगल के कमरे में अपनी एक पौत्री के साथ सो रही विधवा जाग गयी और कमरे से बाहर निकली तो देखा कि दो युवक काले कपड़े से मुंह बाधें हुए हैं। जब उसने विरोध करना चाहा तो बदमाशों ने कहा कि बोलोगी तो गोली मार दूंगा, जो तुम्हारे पास सब दे दो। इतना कहते हुए विधवा सत्यभामा सिंह के गले का सोने का चेन छीन लिया तथा सोने का कनफूल भी ले लिया। उसके बाद बदमाशों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। डर वश विधवा की पौत्री ने अपने कमरे को अंदर से सिटकनी चढ़ाकर दुबक गयी। बदमाशों ने दो कमरों में घुसकर आलमारी में रखा गया। चांदी की जोड़ी, पायल, चार चांदी का सिक्का, सोने व चांदी के 15 ज्यूतिया तथा रखा हुआ एक लाख पांच हजार रुपये नकद लेकर चंपत हो गये। पीड़िता के अनुसार नकदी समेत लगभग ढाई लाख रुपए के जेवरात बदमाशों के हाथ लगा है। बदमाशों के जाने के कुछ देर बाद कमरे में बंद विधवा ने कमरे के पीछे की खिड़की खोलकर शोर मचाने लगी। इतने में मकान के पीछे रह रहे उनके पौत्र अरविन्द कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये और रात ही में डायल 112 पर घटना की सूचना दिया। थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन किया। सुबह होने पर फील्ड यूनिट टीम ने पहुँच कर फिंगर प्रिंट का नमूने लिये। दोनों कमरों में कपड़े आदि सामान बिखरे हुए थे। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 






Tags