JAUNPUR द मर्सी क्लब एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जलालपुर के पदाधिकारियांे एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित लोकसभा मछलीशहर की युवा सांसद प्रिया सरोज को भारी मतांे से विजय होने पर शुभकामनाएं दी है। क्लब चेयरमैन व भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल संरक्षक एजाज अहमद ने कहा कि नवनिर्वाचित सांसद से मछलीशहर की जनता को बहुत उम्मीदें है। इस मौके पर सांसद ने सभी के प्रति आभार जताया और कहाकि मै अपने जिले की समस्याओं निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। युवा, बेरोजगार, महिलाओं और किसानों की आवाज उठाती रहूंगी। उक्त अवसर पर क्लब के प्रांतीय सद्स्य रतन लाल मौर्या, भुल्लन भारती, प्रदीप कुमार, प्रेमबहादुर यादव, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष वाजिद अली, मोहम्मद शरीफ, वीडियो विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

